Friday, 28 October 2016

पाक के उल्टे बोलः हमले के लिए आतंकियों को संरक्षण दे रहा भारत

क्वेटा में एक पुलिस प्रशिक्षण कॉलेज पर हुए बड़े हमले के एक दिन बाद पाकिस्तान ने दावा किया है कि भारत और अफगानिस्तान की खुफिया एजेंसियां देश के आसान ठिकानों पर हमले के लिए आतंकी संगठनों को संरक्षण दे रही हैं और उनके गठजोड़ को तोड़ने के लिए उसने अमेरिका से मदद की मांग की है।

रेडियो पाकिस्तान की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (अवकाश प्राप्त) नसीर खान जांजुआ ने बुधवार को अमेरिकी राजदूत डेविड हाले के साथ बैठक के दौरान यह बात कही।

रिपोर्ट के मुताबिक जांजुआ ने हाले को बताया कि भारत की रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) और अफगानिस्तान की नेशनल डायरेक्टर ऑफ सिक्योरटी (एनडीएस) पाकिस्तान के आसान ठिकानों पर हमले के लिए आतंकवादियों को संरक्षण दे रही हैं।

क्वेटा में पुलिस प्रशिक्षण कॉलेज पर आतंकवादी हमला, आतंक-निरोधक अभियानों और सीमा पार से हमलों पर चर्चा के लिए यह बैठक आयोजित की गई। 

क्वेटा हमले से पाकिस्तान में आईएस की दस्तक

गौरतलब है कि सोमवार की देर रात पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा के एक पुलिस प्रशिक्षण कॉलेज पर हुए हमले में बहुसंख्य पुलिसकर्मियों समेत 61 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई थी और 100 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

जांजुआ ने अफगान खुफिया एजेंसी एनडीएस और भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ के संरक्षण से अभियान चलाने वाले अफगान आतंकवादियों के गठजोड़ को तोड़ने की जरूरत पर बल दिया।

SATAN2: रूस की ये एक न्यूक्लियर मिसाइल तबाह कर देगी पूरा पाकिस्तान

इसके मुताबिक पाकिस्तान ने स्थिति से निपटने के लिए अमेरिका से मदद की मांग की। 

पाकिस्तानी एनएसए ने राजदूत को बताया कि पुलिस प्रशिक्षण कॉलेज पर हमला करने वाले आतंकवादी अफगानिस्तान में बैठे अपने आका से लगातार संपर्क में थे। हाले ने क्वेटा हमले की निंदा की और अपनी संवेदनाएं जाहिर की। उन्होंने इसके लिए अमेरिकी समर्थन भी जताया।

Courtesy:livehindusthan.com

No comments:

Post a Comment