Friday, 28 October 2016

धोनी का दावा, भारत नहीं है पूरी तरह से कोहली पर निर्भर, कहा, "आंकड़े नहीं बताते यह कहानी"

रांची में न्यू जीलैंड के खिलाफ हुए चौथे ODI में 19 रनों से मिली हार के बाद, भारत के ODI कप्तान एमएस धोनी ने दावा किया कि लक्ष्य पाने के लिए भारतीय टीम पूरी तरह से विराट कोहली पर निर्भर नहीं है। धोनी का मानना है कि कम ODI मैच खेलने के कारण टीम को इस प्रारूप के लिए ढलने में दिक्कत हो रही है।

बुधवार को रांची में 261 रनों का पीछा करते हुए, भारतीय टीम विराट कोहली के क्रीज़ पर रहते हुए मज़बूत दिख रही थी। हालांकि जब 20वे ओवर में सोढी की गेंद पर वह आउट हुए, तो इसके बाद मिडिल आर्डर बिना किसी महत्वपूर्ण योगदान से भरभराकर गिर पड़ा। मैच के बाद हुए प्रेस कांफ्रेंस में, धोनी से पूछा गया कि क्या भारतीय टीम लक्ष्य की प्राप्ति के लिए 27 वर्षीय खिलाड़ी पर अधिक निर्भर हो रहा है जिस पर उन्होंने कहा,"ऐसा नहीं है। आंकड़े यह कहानी नहीं बताते।"

पिछले दो सालों में ज़िम्बाब्वे में मिली जीत को छोड़ दें, तो 2014 के नवम्बर से लेकर अब तक भारत को एक भी द्वादेशीय ODI श्रृंखला में जीत नहीं मिली है और उनकी स्थिति ऐसी है जिसमें वह कीवी टीम के सामने एक और मैच भी हार सकते हैं। धोनी ने सीरीज में जीत के लिए चल रही इस मशक्कत की वजह कम ODI मैचों को ठहराया।   

"हमनें अधिक ODI नहीं खेले हैं। इस बीच हमने सिर्फ ज़िम्बाब्वे के साथ खेला। हमारे लिए ये काफी मुश्किल हो रहा है।"

 

और मैंने उस दौरान अलग अलग स्थानों पर आकर बल्लेबाजी की थी। हमारा टॉप आर्डर बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहा था। इसीलिए सब कुछ अलग हो चुका है," जी न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा। धोनी ने इस हार की तुलने दिल्ली में हुए ODI में छः रनों की हार से की और कहा कि दोनों ही पिचों पर गति कम थी। उन्होंने कहा,"दो खेल ऐसे हुए हैं जिसमें विकेट की गति धीमी थी, जहाँ अगर विरोधी टीम ने 300 से ऊपर का रन बना लिया होता तो हम भी उसका पीछा करते हुए शॉट मारते रहते।

एमएस धोनी


"जब विकेट स्लो हो, और आवश्यक रन रेट अधिक न हो तब आपको गणना के साथ कुछ ओवर्स खेलने पड़ते हैं ताकि आप सांझेदारी बना सकें। मेरे ख्याल से अब स्थिति ऐसी ही है। हमारे पास इस काम को करने के लिए काफी कम बल्लेबाज़ है।

"इस वक़्त पार्टनरशिप की ज्यादा ज़रुरत थी। गेम की आवश्यकता को देखते हुए वह अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और वह आमतौर पर ऐसी ही बल्लेबाजी करते हैं। मुझे नहीं लगता उसमें कुछ गलत था।" 

Courtesy:sportscafe.com

No comments:

Post a Comment