Sunday, 2 October 2016

सीएम नीतीश कुमार का ऐलान, गांधी जयंती पर शराबबंदी का नया कानून

बिहार में शराबबंदी का नया कानून दो अक्टूबर से लागू होगा। शनिवार को अग्रसेन जयंती के मौक पर आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह ऐलान किया।

सीएम ने कहा कि दो अक्टूबर से शराबबंदी का नया कानून लागू होगा। चूंकि हम गांधीजी के विचारों को धरती पर उतारना चाहते हैं। इसलिए इस दिन को चुना गया है। वरना, शराबबंदी कानून की पूरी प्रक्रिया तो सात सितम्बर को ही पूरी कर ली गई थी।

सीएम ने अग्रवाल समुदाय की महिलाओं से अपील की कि वे शराबबंदी के पक्ष में और मुखर हों। घूम-घूमकर जागरूकता फैलाएं। शराब की बिक्री अनैतिक कारोबार है। हम बिहार में नैतिक कारोबार को बढ़ाना चाहते हैं। शराबबंदी से व्यापारियों को कोई नुकसान नहीं है। इससे लाभ ही लाभ है। क्योंकि, इससे बिहार के लोगों को 10 हजार करोड़ की बचत होगी और यह राशि बाजार में ही खर्च होगी।

Courtesy :live hindustan. Com

No comments:

Post a Comment