नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर तक पहुंच बनाने के केंद्र सरकार के प्रयासों के तहत गृह मंत्री राजनाथ सिंह आज से दो दिवसीय लेह और करगिल के दौरा पर रहेंगे. इस यात्रा के दौरान वह विभिन्न वर्गो के लोगों से बातचीत करेंगे. राजनाथ सिंह आज लेह और 4 अक्टुबर को करगिल का दौरा करेंगे.
राजनाथ सिंह इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और लोगों से बातचीत करेंगे और कश्मीर घाटी में वर्तमान अशांति को लेकर उनके विचार जानेंगे.
आठ जुलाई को हिजबुल मुजाहिदीन आतंकी बुरहान वानी के सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे जाने के बाद कश्मीर घाटी में उत्पन्न अशांति के बाद से गृह मंत्री का जम्मू कश्मीर का यह चौथा दौरा होगा.
गृह मंत्री अधिकारियों के साथ गए थे और उसके बाद 4-5 सितंबर को सर्वदलीय शिष्टमंडल के साथ गए थे. गृह मंत्री 24-25 अगस्त को श्रीनगर गए और फिर 23-24 जुलाई को गए थे. उन यात्राओं के दौरान लद्दाख छूट गया था, ऐसे में गृह मंत्री लेह और कारगिल अलग से जा रहे हैं. राजनाथ सिंह सुबह 11.30 बजे के करीब लेह पुहंचेंगे.
Courtesy :abplive. In
No comments:
Post a Comment