राष्ट्रीय जांच एंजेसी (एनआईए) ने देश में आतंकी हमलों की कथित साजिश रचने को लेकर रविवार को छह लोगों को गिरफ्तार किया। राज्य से 21 लोगों के लापता होने के बाद से एजेंसी जांच कर रही है। इन लोगों के इस्लामिक स्टेट में शामिल होने की बात मानी जा रही है।
जांच एजेंसी सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान केरल के मंसीद एलियास उमर अल हिंदी, अबु बशीर एल्यिास राशिद, स्वालिह मोहम्मद टी एल्यिास युसुफ, सफवान पी, जसीम एनके और रमशाद नागीलन कैंडिल इलियास आमु के रूप में हुई है। गिरफ्तार किये गये सभी छह लोगों को सोमवार को एर्नाकुलम की विशेष एनआईए अदालत में पेश किया जाएगा।
इस अभियान में एनआईए को केरल, दिल्ली और तेलंगाना के पुलिस अधिकारियों ने सहायता की। एनआईए के एक प्रवक्ता ने बताया कि केरल, दिल्ली और तेलंगाना की पुलिस के साथ एनआइए की टीमें संदिग्धों की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही थी।
Courtesy :live hindustan. Com
No comments:
Post a Comment