नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स देशों के बीच खेले जाने वाली अंडर-17 फुटबॉल टूर्नमेंट ट्रॉफी का शनिवार को अनावरण किया। यह टूर्नमेंट 5 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक गोवा में खेला (एगा। पीएमओ ने जारी अपने बयान में यह जानकारी दी। युवा मामलों और खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विजय गोयल और अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल इस मौके पर मौजूद थे।
प्रधानमंत्री ने टूर्नमेंट की सफलता की कामना करते हुए कहा, 'उन्हें यकीन है कि यह टूर्नमेंट सभी प्रतिभागी देशों के बीच अधिक समझ और मैत्री के लक्ष्य को हासिल करेगा। इस समारोह में ब्रिक्स देशों के राजदूतों और उच्चायुक्त के अलावा अन्य प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
Courtesy :India times.com
No comments:
Post a Comment