कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को रोड शो में सीधे प्रधानमंत्री को निशाने पर लिया। कहा कि नरेंद्र मोदी ने अपने 15 उद्योगपति दोस्तों को 1.10 लाख करोड़ रुपये बांट दिए। जवान और किसान अपर्नी जिंदगी दे रहा है, लेकिन उसे कुछ नहीं मिला।
राहुल गांधी शनिवार सुबह रिफाइनरी गेस्ट हाउस से चलकर मथुरा पहुंचे। यहां द्वारिकाधीश मंदिर के दर्शन कर रोड शो निकाला। लोगों से संवाद किया। होलीगेट और दरेसी रोड पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी ने ढाई साल में अपने वादे पूरे नहीं किए। न तो लोगों के खाते में 15 लाख पहुंचे और न ही रोजगार मिला। उन्होंने अपने 15 उद्योगपति दोस्तों का एक लाख 10 हजार करोड़ रुपये माफ कर दिया। ये वही लोग हैं, जिन्होंने मोदी को चुनाव में पैसा दिया। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में प्रति बैरल कीमत कम होने के बावजूद पेट्रोल सस्ता नहीं हुआ।
सातवें वेतन आयोग से सेना खुश नहीं है। कहा कि किसान खाट ले गए तो बीजेपी ने उन्हें चोर बता दिया और विजय माल्या 10 हजार करोड़ ले गए तो डिफाल्टर बताया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी, भाजपा और आरएसएस के लोग सिर्फ एक काम अच्छी तरह से करना जानते हैं, देश में गुस्सा फैलाना। इसके विपरीत कांग्रेस प्यार का संदेश देती है। यह देश गुस्से और नफरत से चलने वाला नहीं। देश उस हर धर्म, हर जाति के लोगों का है, जो यहां रहते हैं। पीएम से कहा, यमुना पर भी ध्यान दीजिए।
Courtesy :live hindustan. Com
No comments:
Post a Comment