Sunday, 12 June 2016

फ्लोरिडा नाइट क्लब में अंधाधुंध फायरिंग, 50 लोगों की मौत,53 घायल

फ्लोरिडा: अमेरिका में फ्लोरिडा राज्य के शहर ओरलांडो में एक नाइट क्लब में एक हथियारबंद शख्स ने भारी गोलीबारी की.  हमलावर ने अंधाधुंध गोली चलाई जिसमें 50 लोगों की मौत हो गई  और 53 लोग घायल हैं. हमलावर ने जिस्म में बम की बेल्ट बांध रखी थी. लेकिन बाद में हमलावर को मार गिराया गया.

ये हमला स्थानीय समय के मुताबिक रात के करीब दो बजे हुआ.

हमलावर ने कई लोगों को बंधक बना रखा था. इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है.

ये घटना पल्स क्लब में पेश आया है, जो शहर के समलैंगिकों का क्लब है. इस क्लब ने अपने फैसबुक पर ये संदेश लिखा है, ”हर कोई पल्स से निकल जाए और भागता रहे”.

घटना के चश्मदीदों ने सोशल साइट पर जो तस्वीरें डाली उसमें क्लब के अंदर की फायरिंग और लोगों के चीख़ने की आवाज़ें सुनी जा रही हैं.

पुलिस ने बताया कि ओरलांडो के पल्स नाइटक्लब में गोलीबारी शुरू होने के चार घंटे बाद शूटर मारा गया. शूटर द्वारा गोलीबारी शुरू करने के बाद बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और आपात वाहन तैनात कर दिए गए.

ओरलांडो पुलिस ने ट्विटर एकाउंट पर लिखा, ‘‘हम इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि यह बड़ी संख्या में लोगों को हताहत करने वाली घटना है.’’ उन्होंने आगे लिखा, ‘‘क्लब के अंदर शूटर मृत है. ’’ अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्लब के संरक्षकों में कोई हताहत हुआ या नहीं. पुलिस स्थानीय समयानुसार सात बजे ब्रीफ करेगी.

शहर में 24 घंटे के बाद ही यह दूसरी गोलीबारी घटना है. इससे पहले शुक्रवार को एक थियेटर में एक बंदूकधारी ने गोली मारकर गायिका क्रिश्टिना ग्रिमी की हत्या कर दी थी. जिस समय गोली मारी गई ,गायिका ने उस समय ही अपना कार्यक्रम खत्म किया था.

आज तड़के की घटना के बारे में चश्मदीदों ने बताया कि तड़के दो बजे जब क्लब का समय खत्म होने जा रहा था तब गोलीबारी हुई.

शूटिंग शुरू होने के समय मौके पर मौजूद रहे क्लबर रिकाडरे नेग्रोन ने स्काई न्यूज को बताया कि कैसे बंदूकधारियों ने गोलियांे से क्लब को दहला दिया.

उसने कहा, ‘‘लोग फर्श पर लेट गए. मेरा अनुमान है कि वह छत पर गोलियां दाग रहा था क्योंकि आप लैंप के गिरे हुए शीशे देख सकते हैं.’’ एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘ लोग घायल हुए हैं. मेरे पास पुख्ता जानकारी नहीं है कि किसी की मौत हुई है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘अधिकारी इमारत की तलाशी लेने और लोगों को बाहर निकालने के लिए जा रहे हैं.’’

No comments:

Post a Comment