Tuesday, 14 June 2016

प्रियंका के घर को देखने पहुंचीं सोनिया गांधी, काफी देर तक रहीं साथ

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनकी पुत्री प्रियंका गांधी शिमला की निजी यात्रा पर हैं। इस दौरान वे प्रियंका के मकान के निर्माण कार्य को भी देखने गईं। दोनों दिल्ली से विमान के जरिए चंडीगढ़ पहुंचीं और सड़क मार्ग से शिमला आईं।

इसके बाद वह शिमला से 15 किलोमीटर दूर एक होटल पहुंचीं। वे मकान के निर्माण स्थल पर करीब दो घंटे रहीं। एनएसजी ने विला के आसपास के समूचे इलाके को घेर लिया था।

विला उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में राष्ट्रपति के ग्रीष्मकालीन आवास द रिट्रीट के नजदीक है। दोनों यहां कल तक रूकेंगी और 15 जून को दिल्ली रवाना होंगी।

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी वाड्रा हिमाचल प्रदेश में अपना आशियाना बनवा रही हैं। सोनिया और प्रियंका एक घंटे तक बगीचे में टहलते रहे। बताया जाता है कि प्रियंका और रॉबर्ट के इस घर का काम पूरा होने को है।

2007 में प्रियंका ने इसे खरीदा था। मां सोनिया बेटी के घर को देख कर संतुष्ट नज़र आईं। उन्होंने बेटी के साथ काफी वक्त गुजारा और सेब के पेड़ों को भी देखा। उनके इस घर को लेकर कई विवाद भी रहे हैं। एक बार तो 40 प्रतिशत ढांचा गिराने को लेकर भी कई तरह की खबरें आई थीं।

No comments:

Post a Comment