जामो थाने के मझवालिया में पुलिस ज्यादती के खिलाफ लोग सड़क पर उतर गए। रविवार की सुबह मांझी-बरौली पथ को जाम कर टायर जला जमकर प्रदर्शन किया। लोगो का कहना है कि पुलिस शनिवार की मध्यरात्रि सुरेश साह के घर में बिजली से जुड़े एक मामले की गिरफ्तारी को पहुंची।
भतीजा संतोष साह पहले तल्ले पर कमरे में सो रहा था। स्थानीय चौकीदार शंभु यादव के साथ पहुंची पुलिस ने पहले तो युवक की जमकर पिटाई की। इसके बाद उसे छत ने नीचे फेंक दिया। नीचे गिरने व पुलिस की पिटाई से संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस वहां से चली गई। परिजन घायल संतोष को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। बाद में उसका इलाज किसी निजी क्लिनिक में कराना शुरू किया।
सड़क जाम से बाजार में अफरातफरी की स्थिति है। पुलिस के खिलाफ लोगों में जबरदस्त आक्रोश भी है। ग्रामीण दोषियों पर कारवाई की मांग कर रहे है। थानाध्यक्ष अरविन्द पासवान दलबल के साथ पहुंच स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास में जुटे है। लेकिन ग्रामीण घटनास्थल पर वरीय पदाधिकारी को बुलाने व कारवाई की मांग पर अड़े हैं।
Courtesy: Hindustan. Com
No comments:
Post a Comment