व्यापम घोटाले के आरोपी डॉक्टर संजीव शिप्लकार को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है।
जबलपुर, (नई दुनिया ब्यूरो)। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने व्यापम फर्जीवाड़े के आरोपी अनूपपुर निवासी डॉ. संजीव शिल्पकार को दो और मामलों में जमानत दे दी। इससे पूर्व एक मामले में जमानत मिल चुकी थी। इस तरह सभी तीन मामलों में जमानत मिलने से उनके जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया।
मंगलवार को एक्टिंग चीफ जस्टिस राजेन्द्र मेनन व जस्टिस अनुराग कुमार श्रीवास्तव की डिवीजन बेंच में मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान आवेदक का पक्ष अधिवक्ता अमिताभ गुप्ता ने रखा था।
No comments:
Post a Comment