Saturday, 18 June 2016

भारत-श्रीलंका का संबंध सिर्फ दो सरकारों तक ही सीमित नहीं : पीएम मोदी

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति सीरिसेना मैत्रिपाला ने संयुक्त रूप से जाफना में स्टेडियम का उद्घाटन किया।

नई दिल्ली/कोलंबो। भारत की तरफ से वित्तीय मदद के बाद मरम्मत से दोबारा तैयार किए गए जाफना के दुरईप्पाह स्टेडियम को श्रीलंका के राष्ट्रपति सीरिसेना मैत्रिपाला के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त रूप से उदघाटन किया। जिस वक्त प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जरिए दिल्ली से जुड़े थे उस समय खुद श्रीलंका के राष्ट्रपति उस स्टेडियम में मौजूद थे।

इस अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, “जिस समय मैं पिछले साल जाफना में था जैसा वहां के लोगों ने प्यार दिखाया वो आज भी मेरे जेहन में ताज़ा है। योग दिवस को संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावना में शामिल किए जानवाले समर्थक देशों में सबसे पहला समर्थक श्रीलंका ही था।”

मोदी ने कहा कि दुरईप्पाह स्टेडियम सिर्फ सिर्फ ईंट और चूना ही नहीं बल्कि आर्थिक विकास का एक संकेत है। उन्होंने कहा हमारे बीच आपसी संबंध सिर्फ दो सरकारों तक ही सीमित नहीं है बल्कि उससे कहीं आगे समृद्ध संस्कृति और भाषा एक दूसरे जोड़ती है।

इस मौके पर श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रिपाला सीरिसेना ने कहा, "यह एक ऐतिहासिक अवसर है जो भारत-श्रीलंका के बीच आपसी संबंधों को और मजबूत करेगा। इसके लिए मैं भारत सरकार का धन्यवाद देना चाहूंगा कि उन्होंने दुरईप्पाह स्टेडियम की मरम्मत के लिए वित्तीय सहायता दी।"

इस स्टेडियम का नाम जाफना के पूर्व स्वर्गीय थम्बीराजाह दुरईप्पाह के नाम पर रखा गया है जिसे मरम्मत करने के लिए भारत की तरफ से 7 करोड़ रूपये से ज्यादा रकम खर्च की गई। इस स्टेडियम में लोगों के बैठने की क्षमता 1850 है जो वहां के खेलों में बढ़ावा देने में बेहद उपयोगी साबित होगा। श्रीलंका के उत्तरी प्रांत के युवाओं के विकास में ये स्टेडियम काफा मददगार साबित होगा। साल 1997 के बाद से यह स्टेडियम बंद पड़ा हुआ था।

No comments:

Post a Comment