Saturday, 25 June 2016

पाउंड में बीते 31 वर्ष में सबसे बड़ी गिरावट

यूरोपीय संघ से अलग होने के मुद्दे पर ब्रिटेन में हुए जनमत संग्रह के मतों की गिनती जारी है और इधर दुनिया भर के शेयर बाज़ारों में कोहराम मचा हुआ है.

यूरोपीय संघ से अलग होने वालों का पलड़ा भारी होने की ख़बरों के बाद शेयर बाज़ारों में चिंता देखी गई है.

ब्रिटेन की मुद्रा पाउंड में भी भारी गिरावट देखी जा रही है. पाउंड में पिछले 31 सालों में ये सबसे बड़ी गिरावट है.

वहीं जापान का इंडेक्स निक्कई 7.85% लुढ़क गया, जबकि सिंगापुर का इंडेक्स स्ट्रेट्स टाइम्स ढ़ाई फ़ीसदी तक टूट गया.

Image copyrightGETTY

चीन, ताइवान, दक्षिण कोरिया के बाज़ारों में भी 2 प्रतिशत से लेकर 4 प्रतिशत तक की गिरावट रही.

यूरोपीय संघ से अलग होने के पक्ष में अनुमान से अधिक मत पड़ने की घबराहट भारतीय बाज़ारों पर भी दिख रही है.

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 950 से अधिक अंकों की गिरावट के साथ खुला, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी में भी 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट रही.

No comments:

Post a Comment