Sunday, 26 June 2016

स्मार्ट सिटी परियोजना का उद्घाटन करेंगे PM, कई दल करेंगे बहिष्कार


भाजपा छोड़कर सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के स्थानीय नेताओं ने घोषणा की कि वे स्मार्ट सिटीज मिशन परियोजना का प्रधानमंत्री द्वारा किए जाने वाले उदघाटन का बहिष्कार करेंगे। इस घटनाक्रम पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने पुणे के महापौर से इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने को कहा। मोदी बालेवादी में शिव छत्रपति स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स में स्मार्ट सिटीज मिशन परियोजना का उदघाटन करने वाले हैं।

हालांकि राकांपा, कांग्रेस, शिवसेना और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के स्थानीय नेताओं ने भाजपा पर इस कार्यक्रम का अपहरण कर लेने का आरोप लगाया और प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने को लेकर केंद्र की आलोचना की। इन दलों ने कहा कि वे इस कार्यक्रम का बहिष्कार करेंगे। पुणे नगर निगम में सत्तारूढ़ राकांपा ने कहा कि चूंकि कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र में इस निकाय या महापौर के नाम नहीं हैं अतएव महापौर प्रशांत जगताप समेत उसके नेता इस अपमान के विरोध में कार्यक्रम में नहीं जायेंगे।
Courtesy: live Hindustan. Com

No comments:

Post a Comment