Friday, 24 June 2016

हिलेरी के लिए सोशल मीडिया पर बड़ा अभियान चला रहा है 18 साल का भारतीय अमेरिकी

उत्तरी कैलिफोर्निया। हिलेरी क्लिंटन का समर्थन कर रहे दो भारतीय-अमेरिकी किशोर अपने समुदाय के अन्य युवकों तक पहुंचने की कोशिश के तहत सोशल मीडिया प्रचार अभियान चलाने की कोशिश कर रहे हैं। उनका लक्ष्य डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की संभावित उम्मीदवार का पक्ष मजबूत करना है। पहले डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन करने वाले साकेत सिंह को अब लगता है कि अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में हिलेरी क्लिंटन उनकी पसंद हैं।

हिलेरी की रैली के बाहर साक्षात्कार में 18 साल के साकेत ने कहा कि यह मेरा अंतिम फैसला है। अब कोई बदलाव नहीं। साकेत अपनी 10 साल की छोटी बहन स्नेहा सिंह  और मित्र पार्थ पटेल के साथ हिलेरी की रैली में आया था। साकेत ने कहा कि अब जबकि बार्नी सैंडर्स दौड़ से बाहर हैं, हिलेरी युवाओं का समर्थन मिलेगा।

आईटी पेशेवर माता-पिता के साथ एक वर्ष की आयु में अमेरिका आने वाले साकेत ने बताया कि शुरुआत में मैं डोनल्ड ट्रंप का समर्थक था। मैं उनकी एक रैली में गया, मैं जिन सिद्धांतों में विश्वास करता हूं, ये वह नहीं हैं। कुछ ही सप्ताह पहले साकेत और पार्थ ने कुछ अन्य अन्य भारतीय-अमेरिकी मित्रों के साथ मिलकर ‘हिन्दूज फॉर हिलेरी’ युवा समूह का गठन किया है। इसके माध्यम से वे लोग देश भर के भारतीय-अमेरिकी समुदाय से नवंबर में होने वाले आम चुनाव के दौरान हिलेरी का समर्थन करने को करने को कह रहे हैं।

पार्थ ने बताया कि मैं भी डोनल्ड ट्रंप का समर्थक था, लेकिन हिलेरी ने मेरी सोच बदल दी। उसने बताया कि डोनल्ड ट्रंप कट्टरपंथी किस्म के हैं, जबकि हिलेरी का पक्ष मेरे सामाजिक विचारों और मुद्दों से मिलता है। साकेत और पार्थ अब सोशल मीडिया और इंटरनेट का प्रयोग कर हिलेरी के लिए समर्थन जुटाने की योजना बना रहे हैं।

No comments:

Post a Comment