प्रधानमंत्री द्वारा की गई आर्थिक मदद के बाद अपने ह्रदय का सफल इलाज कराने के बाद वैशाली ने पत्र लिख कर पीएम मोदी का कुछ ऐसे शुक्रिया अदा किया था।
पुणे (जेएनएन)। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत परियोजनाएं शुरू करने के लिए शनिवार को पुणे पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात छह साल की उस बच्ची हुई, जिसने अपने परिवार की माली हालत के चलते अपने हृदय का ऑपरेशन कराने के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था। जिसके बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस पत्र पर तत्काल कार्रवाई करते हुए वैशाली यादव की मदद की व्यवस्था की थी।
प्रधानमंत्री ने उस छोटी बच्ची के साथ अपनी मुलाकात की एक तस्वीर ट्विटर पर साझा की। उन्होंने लिखा, 'वैशाली के साथ अमूल्य क्षण।'
प्रधानमंत्री ने कहा, 'वैशाली ने अपने ऑपरेशन के बाद मुझे एक भावुक पत्र लिखा जो मुझे हमेशा याद रहेगा। इस बच्ची की मदद कर सका, इसको लेकर खुशी है।'
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले वैशाली य़ादव ने अपने इलाज के लिए मदद हेतु पीएमो से गुहार लगाई थी, जिसके बाद फिर प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा बच्ची के ऑप्रेशन का सारा खर्च उठाया गया था। जिसके बाद वैशाली ने इस मदद के लिए पीएम मोदी को एक भावुक भरा पत्र लिखकर धन्यवाद कहा।
क्या लिखा था वैशाली ने पत्र में
वैशाली ने अपने पक्ष में लिखा था, " माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, आपने मेरे खत का जवाब के जवाब में मेरा ऑपरेशन अच्छे अस्पताल में कराया। अब मैं ठीक हूं। मेरे चाचा, पापा, दादी, भाई भी आपको धन्यवाद करते हैं।सब मुझे आपकी बेटी कहके पहचानते हैं। मैं अब रोज स्कूल जाऊंगी।"
Courtesy: jagran.com
No comments:
Post a Comment