Wednesday, 22 June 2016

ऑपरेशन के दौरान लाइट गई, डॉक्टरों ने टॉर्च लाइट में की सर्जरी

भोपाल
बिजली कटौती के कारण ग्वालियर के कमलारागंज हॉस्पिटल के डॉक्टरों को टॉर्च लाइट में दो सर्जरी करनी पड़ी। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे दो महिलाओं का ऑपरेशन अलग-अलग ऑपरेशन थिअटरों में किया जा रहा था। हॉस्पिटल सूत्रों के मुताबिक, अचानक लाइट चली गई और दोनों ऑपरेशन थिअटरों में अंधेरा हो गया।

हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए NBT के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें।

जब जेनरेटर भी समय से शुरू नहीं हो पाया, तो सर्जरी जारी रखने के लिए कुछ समय के लिए टॉर्च लाइट का प्रयोग किया गया। उन्होंने बताया कि लाइट आने में 15 मिनट लगे। उन्होंने बताया कि गाइनकॉलजी डिपार्टमेंट के प्रमुख डॉ. ज्योरी बिंदल ने तुरन्त हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ. जे.एस. सिकरवार को इस बारे में सूचित किया।

जेनरेटर शुरू होने में देरी का कारण उस जेनरेटर रूम का लॉक होना बताया गया। जब हॉस्पिटल का एक कर्मचारी जेनरेटर रूम गया तो उसने देखा कि जेनरेटर रूम का इंचार्ज वहां नहीं था। इस वजह से डॉक्टरों ने फैसला किया कि टॉर्च की लाइट में ही सर्जरी की जाए। 

No comments:

Post a Comment