Saturday, 18 June 2016

सावरकर को देशद्रोही कहना पड़ा भारी, सोनिया-राहुल को कानूनी नोटिस

आरएसएस विचारकर विनायक दामोदर सावरकर को कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से अपमानजक ट्वीट करने में कांग्रेस और सोनिया-राहुल को कानूनी नोटिस भेजा गया।

नई दिल्ली। भारत में इस तरह का अपने आप में ये पहला मामला है जब एक ट्विटर हैंडल से ट्वीट के चलते किसी राजनीतिक दल को कानूनी नोटिस भेजा गया है। आरएसएस के विचारक विनायक दामोदर सावरकर के पोते ने कांग्रेस पार्टी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी को नोटिस भेजते हुए आरोप लगाया है कि मार्च के महीने में कांग्रेस पार्टी के ट्विटर हैंडल से कुछ ट्वीट्स ऐसे किए गए जो अपमानजनक थे।

'द इकॉनोमिक टाइम्स' के मुताबिक, सावरकर परिवार के वकील हितेश जैन ने बताया, “हां, हमने कांग्रेस पार्टी, उसकी अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी को मानहानि का नोटिस भेजा है। ये ट्विट्स कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किया गया और उसमें सावरकर को देशद्रोही बताया गया है।”

ये कानूनी नोटिस कांग्रेस के ट्विटर हैंडल @INC के जरिए मार्च 5, 22 और 23 के संदर्भ में भेजा गया है जिसमें स्वर्गीय विनायक दामोदर सावरकर के फोटो के साथ लिखी टिप्पणी में उन्हें देशद्रोही बताया गया है। 23 मार्च को भगत सिंह की बरसी पर कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से जो बातें भेजी गई उसमें लिखा था- “भगत सिंह ने स्वतंत्रता की खातिर ब्रिटिश राज के खिलाफ लड़ाई छेड़ी थी जबकि वी.डी. सावरकर ब्रिटिश राज में सेवक बनने के लिए दया की भीख मांगी थी।”

नोटिस में कहा गया है कि इस ट्वीट के चलते एक बहादुर, साहसिक, ईमानदार और महान राष्ट्रभक्त नेता को खुलेआम कांग्रेस और उनके नेताओं की तरफ से शर्मनाक तरीके से अपमानित किया गया है। नोटिस में कांग्रेस और उसके अधिकारियों से बिना शर्त स्वर्गीय सावरकर और उनके परिवार से 48 घंटे के भीतर उसी ट्विटर हैंडल से माफी मांगने को कहा गया है जिससे उन्होंने ऐसा ट्वीट किया था।

No comments:

Post a Comment