Saturday, 25 June 2016

आयकर अधिकारियों के घऱ सीबीआइ के छापे, कई संपत्तियों के ब्योरे जब्त

एजेंसी ने देश भर में 17 स्थानों पर तलाशी ली है।एक अधिकारी के परिसर पर छापे के दौरान एजेंसी 2.6 करोड़ की संपत्ति के दस्तावेज बरामद किये।

नई दिल्ली(प्रेट्र)। नौ आयकर अधिकारियों और एक चार्टर अकाउंटेंट के खिलाफ दर्ज मामले में सीबीआइ को कुछ और संपत्ति के ब्योरे मिले हैं। जांच एजेंसी ने 43 संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज, 78 लाख रुपये के फिक्स डिपाजिट, 22 लाख रुपये नगद और दो बैंक खातों में फ्रीज किए हुए 37 लाख रुपये जब्त किए हैं।

एजेंसी सूत्रों ने बताया कि तलाशी जारी है लेकिन जब्ती किसके पास से हुई है यह बताने से मना कर दिया। सीबीआइ ने बुधवार को आयकर विभाग के नौ वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इन अधिकारियों में दिल्ली के प्रिंसिपल आयकर आयुक्त और चार्टर अकाउंटेंट संजय भंडारी और उनके बेटे शामिल हैं। सभी पर भ्रष्टाचार में संलिप्त रहने का आरोप है।

एजेंसी ने देश भर में 17 स्थानों पर तलाशी ली है।एक अधिकारी के परिसर पर छापे के दौरान एजेंसी 2.6 करोड़ की संपत्ति के दस्तावेज, 16 नगद, 4.25 किलो सोने के आभूषण के अलावा 13 किलो चांदी जब्त कर चुकी है। दूसरे अधिकारी के पास एजेंसी ने 68 लाख रुपये के फिक्स डिपाजिट रसीद मिलने का दावा किया है।

No comments:

Post a Comment