चेन्नई हवाई अड्डे के निदेशक दीपक शास्त्री ने एएनआई को बताया कि एयर इंडिया के विमान की लैंडिंग तकनीकी समस्या के चलते 15 से 20 मिनट की देरी से हो सकी।
चेन्नई, (एएनआई)। चेन्नई जा रहा एयर इंडिया का विमान तकनीकी समस्या के कारण 20 मिनट की देरी से हवाई अड्डे पर लैंड कर सका। विमान में 172 यात्री सवार थे। चेन्नई एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि विमान में हाइड्रोलिक समस्या थी।
चेन्नई हवाई अड्डे के निदेशक दीपक शास्त्री ने एएनआई को बताया कि एयर इंडिया के विमान की लैंडिंग तकनीकी समस्या के चलते 15 से 20 मिनट की देरी से हो सकी।
यह एक छोटी घटना थी, जो विमान की एक तकनीकी समस्या के कारण पैदा हुई थी। एयर इंडिया के विमान की देरी के चलते अन्य किसी भी विमान के लैंडिंग व उड़ान पर असर नहीं पड़ा। समस्या दूर होने के बाद रनवे 15 मिनट बाद खोला गया था।
No comments:
Post a Comment