Wednesday, 29 June 2016

.जब बिना ड्राइवर के 15 KM तक चली गई राजधानी एक्सप्रेस

सोचिए क्या हो जब आपको पता चले कि आप जिस ट्रेन में बैठे हैं वो बिना ड्राइवर के ही चल रही है। मडगांव से निजामुद्दीन के बीच चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस में एक ऐसी ही चौंकाने वाली घटना देखने को मिली है। राजधानी ट्रेन रत्नागिरी के पास एक ढलान पर बिना ड्राइवर के ही 15 किलोमीटर तक चलती रही।

क्या है मामला
ख़बरों के मुताबिक रत्नागिरी स्टेशन के पास सोमवार को ट्रेन के इंजन में कुछ खराबी आई जिसके बाद इसे एक सुरंग के पास रोक दिया गया। ड्राइवर उतर कर टेक्नीशियन्स के साथ खराबी का पता लगाने लगा लेकिन ढलान पर होने की वजह से ट्रेन खुद ही चल पड़ी। ये ट्रेन बिना ड्राइवर के 15 किलोमीटर तक यूं ही चलती रही और चढ़ाई आने पर जब इसकी स्पीड कम हुई तब इसे रोका गया।

रेलवे ने दिए जांच के आदेश
उधर कोंकण रेलवे के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर संजय गुप्ता ने 'बिना ड्राइवर' के ट्रेन चलने की खबर को गलत बताया हालांकि उन्होंने माना कि ट्रेन थोड़ी दूर तक ढलान पर फिसली थी। उन्होंने कहा कि हमने जांच के आदेश दे दिए हैं। गौरतलब है कि राजधानी के इंजन का वैक्यूम ब्रेक खराब हो गया था जिइस वजह से इसे बीच में ही रोका गया था। घटना के बाद दूसरा इंजन लाकर ट्रेन को अगले स्टेशन चिपलुन तक पहुंचाया गया।

Courtesy:live Hindustan. Com

No comments:

Post a Comment