Thursday, 16 June 2016

स्लोवाकिया ने दर्ज की पहली जीत, नहीं खुलने दिया रूस का खाता

स्लोवाकिया ने यूरो कप में रूस के खिलाफ 2-0 से शानदार जीत दर्ज करके टूर्नामेंट में अपना खाता खोला है। ये दोनों टीमों का टूर्नामेंट में दूसरा मैच था और रूस की टीम अब भी अपनी पहली जीत

पेरिस। स्लोवाकिया ने यूरो कप में रूस के खिलाफ 2-1 से शानदार जीत दर्ज करके टूर्नामेंट में अपना खाता खोला है। ये दोनों टीमों का टूर्नामेंट में दूसरा मैच था और रूस की टीम अब भी अपनी पहली जीत से दूर है।

मैच में पहला गोल मैनचेस्टर सिटी के पूर्व खिलाड़ी व्लादिमीर वाइस ने किया। हामसिक ने 50 गज पहले वाइस की ओर पास किया। वाइस ने दो डिफेंडर्स के बीच से होते हुए तकरीबन 15 गज से दूर से शानदार गोल करके स्लोवाकिया को बढ़त दिलाई। इसके बाद हाफ टाइम की सीटी से बस कुछ सेकेंड पहले मारेक हामसिक ने तकरीबन 18 गज की दूरी से गोल पोस्ट के दाएं कोने पर एक शानदार शॉट दागा जो कि बार से टकराता हुआ सीधा गोल के अंदर गया और स्लोवाकिया को 2-0 से बढ़त हासिल हुई।

हाफ टाइम के बाद रूस की टीम काफी देर तक संघर्ष करती रहीं लेकिन उसे सफलता हाथ नहीं लगी। हालांकि 80वें मिनट में डेनिस ग्लूकाशोव ने एक बेहतरीन हेडर के जरिए गोल करके अपनी टीम को कुछ राहत दी लेकिन अगले 10 मिनट और स्टॉपेज टाइम के अंदर वो बराबरी के लिए जरूरी एक गोल नहीं कर सके जिसके साथ ही स्लोवाकिया ने शानदार जीत दर्ज की।

No comments:

Post a Comment