इस प्रोजेक्ट का अहम हिस्सा नावों के आधुनिकिकरण से जुड़ा हुआ है जोकि पूरी तरह एयरकंडीशनंड और वाईफाई से युक्त होगा। इसमें 50 से 100 यात्रियों की एक साथ ले जाने की क्षमता होगी।
कोच्चि। देश के पहले वाटर मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए कोच्चि मेट्रो रेल लिमिटेड ट्राई पार्टी एग्रीमेंट साइन करने के 45 दिन के भीतर ही एक सलाहकार को नियुक्त करने की योजना बना रही है जोकि 747 करोड़ के इस प्रोजेक्ट में पूरा करने में सहायता करेगा।
इस प्रोजेक्ट के अगले साल दिसंबर में लॉन्च होने की उम्मीद है और इसके लिए कोच्चि मेट्रो रेल लिमिटे़ड के अलावा राज्य सरकार और जर्मनी की एक फंडिंग एजेंसी केएफडब्लयू इस प्रोजेक्ट के लिए हुए समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे।
कोच्चि मेट्रो के प्रवक्ता के मुताबिक ये प्रोजेक्ट दो चरणों में पूरा होगा और पहला चरण दिसंबर 2017 तक पूरा हो पाएगा। कोच्चि मेट्रो के प्रवक्ता के मुताबिक सलाहकार के लिए पहले ही आवेदन मंगाए जा चुके हैं और अब जल्द ही नियुक्ति की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक इस प्रोजेक्ट का अहम हिस्सा नावों के आधुनिकिकरण से जुड़ा हुआ है जोकि पूरी तरह एयरकंडीशनंड और वाईफाई से युक्त होगा। इसमें 50 से 100 यात्रियों की एक साथ ले जाने की क्षमता होगी। ये बोट 8 नॉट की गति से चलेंगे और इसमें 12 नॉट तक गति बढ़ाने की क्षमता होगी।
No comments:
Post a Comment