Friday, 24 June 2016

भारत के लिए बुरी खबर सेमीफाइनल मुकाबले से हट सकते हैं बाक्सर विकास

रियो टिकट पक्का कर चुके 75 किलो भार वर्ग में बाक्सर विकास की माथे पर कट लगने कारण विकास अब सेमीफाइनल मुकाबला नहीं खेलेंगे

अजरबैजान । रियो टिकट पक्का कर चुके 75 किलो भार वर्ग में बाक्सर विकास की माथे के पास कट लगने के कारण विकास अब सेमीफाइनल मुकाबला नहीं खेलेंगे। उन्हें कुछ टाके लगे है जो अक्सर फाईट के दौरान लग जाते हैं। डाक्टरों ने रियो को ध्यान में रखते हुए विकास को सेमीफाइनल मुकाबले से हटने की सलाह दी है।

गौरतलब है कि, विकास ने विश्व ओलंपिक क्वालीफाईंग टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में गुरुवार को शानदार जीत के साथ रियो ओलम्पिक का टिकट हासिल कर लिया है।अब ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले भारत के तीन मुक्केबाज हो गए हैं।

No comments:

Post a Comment