अमेरिका में मोरक्को के लिए उड़ान भरने और आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट को सहायता देने की योजना बना रहे एक भारतीय युवक को गिरफ्तार किया गया है।
अमेरिकी न्याय विभाग ने बताया कि फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) ने 18 वर्षीय एक भारतीय नागरिक अकरम मुसलेह को बस से इंडियानापोलिस से न्यूयार्क जाने के दौरान गिरफ्तार किया है।
वह वहां से विमान से मोरक्को के लिए रवाना होना चाहता था।
विभाग ने बताया कि उसपर आरोप है कि वह आईएस को सहायता प्रदान करने के लिए मोरक्को जा रहा था।
No comments:
Post a Comment