Tuesday, 14 June 2016

स्पेन ने जेरार्ड के रोमांचक गोल के दम पर दर्ज की पहली जीत

स्पेन और चेक रिपब्लिक के बीच हुए एक रोमांचक मुकाबले में स्पेन ने आज जीत के साथ टूर्नामेंट में अपना आगाज किया। स्पेन ने अनुभवी खिलाड़ी जेरार्ड पीक के गोल के दम पर 1-0 से जीत दर्ज की

पेरिस। स्पेन और चेक रिपब्लिक के बीच हुए एक रोमांचक मुकाबले में स्पेन ने आज जीत के साथ टूर्नामेंट में अपना आगाज किया। स्पेन ने अनुभवी खिलाड़ी जेरार्ड पीक के गोल के दम पर 1-0 से जीत दर्ज की।

मैच में दोनों टीमें अंत तक संघर्ष करती दिखीं। यूरोपियन चैंपियन स्पेन की टीम को चेक रिपब्लिक की टीम ने पूरे मैच में रोक कर रखा लेकिन 87वें मिनट में वो मौका आ ही गया जब स्पेन ने बढ़त हासिल की। आंद्रेस एनिएस्ता द्वारा किए गए एक शानदार क्रॉस पर जेरार्ड पीक ने बेहतरीन हेडर के जरिए गोल किया और स्पेन को बढ़त दिला दी। इसके बाद अगले कुछ मिनटों में चेक टीम बराबरी नहीं कर सकी और मैच गंवा दिया.

No comments:

Post a Comment