नयी दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) का केंद्रीय न्यासी बोर्ड सोशल मीडिया फेसबुक और ट्विटर पर अपनी उपस्थिति के प्रबंधन के लिये सात जुलाई पेशेवर एजेंसी की नियुक्ति करेगा। इसका मकसद लोगों के बीच संपर्क की कमी को दूर करना है।
भविष्य निधि निकासी के नियम कड़े किये जाने के बाद बेंगलुरू में विरोध प्रदर्शन तथा हिंसक घटनाओं के बाद यह चीज सामने आयी है। उन घटनाओं के बाद श्रम मंत्रालय को आदेश को वापस लेना पड़ा था।
श्रम मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘ईपीएफओ के लिये सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक और ट्विटर के प्रबंधन को लेकर एक एजेंसी की सेवा लेने का प्रस्ताव है।
यह श्रम मंत्री की अध्यक्षता वाले केंद्रीय न्यासी बोर्ड की सात जुलाई को होने वाली बैठक के एजेंडे में शामिल है।एजेंडे में ईपीएफओ का संगठनात्मक पुनर्गठन का मामला भी शामिल है।
Courtesy: zee news
No comments:
Post a Comment