Saturday, 25 June 2016

व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील फोटो पोस्ट करना पड़ा महंगा, ASI निलंबित

मध्यप्रदेश के नीमच जिले में पुलिस महकमे के सहायक उप निरीक्षक (असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर) मंगीलाल पवार को वॉट्सएप ग्रुप पर अश्लील फोटो पोस्ट करना महंगा पड़ गया है, उन्हें पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने निलंबित कर दिया है।

पुलिस के मुताबिक, स्थानीय मीडिया द्वारा वाट्सएप पर बनाए गए ग्रुप में केंट थाने में पदस्थ एएसआई पवार ने बुधवार की दोपहर को चार अश्लील फोटो पोस्ट किए थे, जब उन्हें गलती का अहसास हुआ तो उन्होंने माफी मांगते हुए कहा कि यह फोटो गलती से पोस्ट हो गया।

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने गुरुवार को बताया कि अश्लील फोटो पोस्ट करने पर एएसआई पवार को निलंबित कर दिया गया है।

No comments:

Post a Comment