लंदन
ब्रेग्जिट के बाद अब 'लेग्जिट' के नाम पर लंदन में बवाल शुरू हो गया है। जी हां, ब्रिटिश संसद की वेबसाइट पर लंदन के मेयर सादिक खान के नाम से एक ऑनलाइन याचिका शुरू हुई है जिसमें लंदन को 'स्वतंत्र राष्ट्र' घोषित करने का आह्वान किया गया है। साथ ही इसमें यह भी कहा गया है कि लंदन यूरोपीय संघ के साथ रहना चाहता है इसलिए इसे स्वतंत्र राष्ट्र घोषित किया जाए। अब तक हजारों लोग इस याचिका को अपना समर्थन दे चुके हैं। गौरतलब है कि गुरुवार को हुए ऐतिहासिक जनमत संग्रह में 60 प्रतिशत से अधिक लंदन के निवासियों ने ईयू में बने रहने के लिए वोट किया था। जबकि इंग्लैंड के अधिकतर हिस्सों ने ईयू से अलग होने के लिए वोट किया था।
हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए NBT के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें।
याचिका शुरू करने वाले जेम्स ओ मैले के मुताबिक, 'ब्रिटेन की राजधानी लंदन एक वैश्विक शहर है और इसे यूरोप के दिल में होना चाहिए।' चेंज डॉट ओआरजी पर याचिका शुरू करने वाले ओ मैले का कहना है कि वह यूरोपीय संघ के प्रखर समर्थक हैं और नतीजे देखते हुए वह परेशान हो गए थे। मैले याचिका को मिले समर्थन से काफी हैरान हैं। हालांकि वह कहते हैं कि उन्होंने लोगों के मन की बात की है।
जनमत संग्रह के नतीजों के बाद लंदन के मेयर सादिक खान ने कहा है कि यह अहम होगा कि यूरोपीय संघ के साथ वार्ता में लंदन की बात भी सुनी जाए। उन्होंने कहा, 'हम अपना बाहरी नजरिया बनाए रखेंगे और यूरोपीय संघ समेत बाकी दुनिया के साथ मिलकर काम और व्यापार करेंगे। इस याचिका में यह भी सुझाव दिया गया है कि लंदन के मेयर सादिक खान वहां के राष्ट्रपति हो सकते हैं।
इसके अलावा ब्रिटेन में 10 लाख से ज्यादा लोगों ने एक अन्य याचिका पर हस्ताक्षर कर ईयू की सदस्यता को लेकर दोबारा से जनमत संग्रह कराने की मांग की। अब इस याचिका पर ब्रिटिश संसद में चर्चा होगी। इस संसदीय याचिका में एक लाख से ज्यादा लोगों ने हस्ताक्षर किए, जिसके चलते इस पर हाउस ऑफ कॉमंस में बहस कराना जरूरी हो गया है। इस याचिका की शुरुआत विलियम ओलिवर हीले ने की। इसमें मांग की गई कि ब्रिटिश सरकार ऐसा कानून लागू करे कि ब्रिटेन के ईयू छोड़ने या उसमें बने रहने के पक्ष में 60 फीसदी से कम मतदान होता है, तो दोबारा से जनमत संग्रह कराया जाए। साथ ही इसमें कम से कम 75 फीसदी मतदाता हिस्सा लें।
हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए NBT के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें।
मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।
Courtesy: Indian times. Com
No comments:
Post a Comment