सियोल। स्मार्टफोन खतरनाक हैं, ये हम सभी को पता है। इसमें एक बड़ी वजह कैंसर भी है, पर दक्षिण कोरिया में सड़कों पर स्मार्टफोन के इस्तेमाल को लेकर लेकर अलग ही चेतावनी जारी की गई है। ये चेतावनी पैदल चलने वाले यात्रियों को लेकर है। जिसमें पैदल चलने वाले लोग सड़कों पर दुर्घटनाओं का शिकार होते हैं।
दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में राष्ट्रीय पुलिस एजेंसी ने स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर लोगों को चेतावनी दी है कि वो सड़कों पर चलते समय स्मार्टफोन का प्रयोग न करें। इसके लिए रियोल प्रशासन ने सड़क पर 2 नए तरह के चिह्न जारी किए हैं। इस वॉर्निंग को "Warning: Using Smartphone while Walking," नाम से जारी किया गया है।
ये चेतावनी सड़क पर चलने वाले लोगों के लिए है। जिसमें लोग अपने फोन में व्यस्त रहते हुए सड़क पार करने की कोशिश करते हैं, या सड़क के किनारे फोन में व्यस्त रहकर चलते रहते हैं।
प्रशासन ने "Warning: Using Smartphone while Walking," के अलावा "Walk Safely," नाम से भी चेतावनी जारी की गई है। इसमें बोला गया है कि लोग सड़कों पर चलते हुए स्मार्टफोन का इस्तेमाल न करें।
नए यातायात नियमों वाले निशान अगले कुछ समय में 5 अन्य शहरों में लगाए जाएंगे। दरअसल, सरकार ने गौर किया है कि स्मार्टफोन लिए हुए लोग सड़क दुर्घटनाओं के ज्यादा शिकार होते हैं।
Courtesy: ibnlive.com
No comments:
Post a Comment