नई दिल्ली। मोदी सरकार की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज सोशल मीडिया के जरिए लोगों की समस्याओं को सुलझाने के लिए जानी जाती है लेकिन सोमवार को उनके पास आई एक शिकायत ने उन्हें चक्कर में डाल दिया। दरअसल मोदी पल्ली वेंकट नाम के व्यक्ति ने ट्विटर पर सुषमा स्वराज और रामविलास पासवान को ट्वीट करते हुए अपने खराब फ्रिज के बारे में मदद मांगी थी।
उन्होंने दोनों केंद्रीय मंत्रियों को ट्वीट कर बताया कि एक कंपनी ने उन्हें खराब फ्रिज बेच दिया है। वह कंपनी इसे बदलने को तैयार नहीं बल्कि मरम्मत के लिए जोर दे रही है। ऐसे में सुषमा स्वराज ने भी बड़ी ही विनम्रता के साथ ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा कि भाई मैं रेफ़्रिजरेटर से जुड़े मामले में आपकी मदद नहीं कर सकती। मैं संकटग्रस्त लोगों की मदद करने में ही व्यस्त हूं। इसके बाद लोगों ने ट्विटर पर वेकंट का खूब मजाक उड़ाया साथ ही सुषमा की हाजिरजवाबी की जमकर तारीफ की।
No comments:
Post a Comment