Sunday, 12 June 2016

भारत में रिटेल स्टोर खोलने की एप्पल का राह हुई आसान

भारत सरकार ने एप्पल के लिए नियमों में नरमी दिए जाने के संकेत दे दिए हैं।बता दें कि एप्पल के लिए भारत में सिंगल ब्रांड रिटेल स्टोर खोलने की राह तब कठिन हो गई थी,जब इस मसले पर नियमों को लेकर दो मंत्रालयों में सहमति नहीं बन पाई थी।

नई दिल्ली। एप्पल को रिटेल स्टोर खोलने के मामले में भारत सरकार की ओर से राहत मिलती दिखाई दे रही है। भारत सरकार ने नियमों में नरमी दिए जाने के संकेत दे दिए हैं। वित्त मंत्रालय ने कहा है कि रिटेल स्टोर खोलने पर 30 फीसदी लोक सोर्सिंग के नियम तो नहीं बदले जा सकते हैं, लेकिन एप्पल को इस मामले में कुछ छूट मिल सकती है। आपको बता दें कि एप्पल के लिए भारत में सिंगल ब्रांड रिटेल स्टोर खोलने की राह तब कठिन हो गई थी, जब इस मसले पर नियमों को लेकर दो मंत्रालयों में सहमति नहीं बन पाई थी।

एप्पल को 30 फीसदी लोकल प्रोडक्ट्स की खरीद के मामले में फाइनेंस मिनिस्ट्री और कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्ट्री एकमत नहीं हैं।कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्ट्री एप्पल को 30 फीसदी लोकल प्रोडक्ट्स खरीदने पर छूट देने को राजी थी, लेकिन वित्त मंत्रालय इस पर राजी नहीं था।हालांकि कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्टर निर्मला सीतारमन ने कहा है कि लोकल प्रोडक्ट्स की खरीद पर छूट देने के मामले में विचार चल रहा है, हम जल्द ही किसी नतीजे पर पहुंच जाएंगे।

इससे पहले एप्पल को भारत में अपना सेकंड हैंड मोबाइल बेचने की योजना को लेकर झटका लगा था। कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्ट्री ने कहा था कि वह एप्पल के सेकंड हैंड आई फोन भारत इंपोर्ट करने के फेवर में नहीं है। कंपनी अपने पुराने आईफोन को रीफर्बिश (इस्तेमाल किए हुए मोबाइल को नया बनाकर) अमेरिका सहित कई देशों में बेचती है। इनकी कीमत भी नए फोन की तुलना में काफी कम होती है।

No comments:

Post a Comment