Thursday, 18 January 2018

MP: गृहमंत्री बोले, पद्मावत का गाना चलाने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

MP: गृहमंत्री बोले, पद्मावत का गाना चलाने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई 


मध्य प्रदेश के गृह मंत्री ने फिल्म पद्मावत को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अपने राज्य में इस फिल्म को बैन कर दिया है। लोगों को इस फिल्म के गाने भी नहीं बजाने चाहिए। लेकिन इसके बावजूद भी ऐसा होता है तो इसकी शिकायत पुलिस में करनी चाहिए। मामले में जो भी आरोपी होंगे पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी। फर्स्टपोस्ट हिंदी की रिपोर्ट के मुताबिक गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह ने ये बातें मध्य प्रदेश के जावरा में फिल्म पद्मावत के घूमर गाने पर छात्राओं की प्रस्तुति के बाद हुई हिंसा के बाद दिया है। भूपेंद्र सिंह ने हिंसा का विरोध करते हुए ये स्पष्ट कर दिया कि पद्मावत फिल्म का गाना बजाया जाना भी गैर कानूनी है। 

No comments:

Post a Comment