आर्थिक सर्वेक्षण लोकसभा में पेश, अगले साल 7-7.5 फीसदी आर्थिक ग्रोथ की उम्मीद

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को लोकसभा में देश का आर्थिक सर्वे पेश किया। आर्थिक सर्वे 2018 के मुताबिक वित्त वर्ष 2018 में जीडीपी ग्रोथ 6.75 फीसदी रहने का अनुमान है। वित्त वर्ष 2019 में जीडीपी ग्रोथ 7-7.5 फीसदी रहने का अनुमान है। क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमत सरकार के लिए चिंता का विषय है, लेकिन निजी निवेश में तेजी लाने पर फोकस किया जा रहा है। आगे रोजगार, शिक्षा और कृषि पर फोकस रहेगा। बता दें कि आर्थिक सर्वे मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रह्मण्यन ने तैयार किया है। इसमें अगले साल के लिए नीतियां बताई जाती हैं। इसके मुताबिक, भारत का निर्यात मजबूत हुआ है। बड़ी कंपनियों के साथ ही निर्यात में छोटी कंपनियों की हिस्सेदारी भी बढ़ी है। दूसरे देशों के मुकाबले भारत की बड़ी कंपनियों की हिस्सेदारी कम है। यह सिर्फ 38 फीसदी है। वहीं ब्राजील में यह 72 फीसदी, जर्मनी में 68 फीसदी, मेक्सिको में 67 फीसदी और यूएसए में 55 फीसदी बड़ी कंपनियां ही निर्यात करती हैं।
No comments:
Post a Comment