नोटबंदी के डेढ़ साल बाद कानपुर में मिली एक अरब की पुरानी करंसी

उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुराने नोटों का जखीरा पकड़ा गया है। एनआईए और यूपी पुलिस के साझा ऑपरेशन में कानपुर के एक होटल समेत तीन जगहों से पुराने नोटों के 16 सौदागर पकड़े गए हैं। उनके पास से 97 करोड़ के पुराने नोट बरामद हुए हैं, जो कि नोटबंदी के बाद बैन करंसी की सबसे बड़ी खेप है। पुलिस ने शहर के नामी बिल्डर व कपड़ा कारोबारी आनंद खत्री समेत 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 6 लोगों के नाम सामने आए हैं- आनंद खत्री (मुख्य अभियुक्त), संतोष यादव, मोहित डिगड़ी, संजय सिंह, कोटेश्वर राव और मनीष अग्रवाल। इनकी निशानदेही पर इतनी बड़ी रकम जब्त की गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह किसी एक आदमी का पैसा नहीं है बल्कि इसमें हैदराबाद, सहारनपुर, वाराणसी, ओडिशा समेत कई राज्यों और शहरों के पैसे थे, जिन्हें यहां पर औने-पौने दामों में निस्तारण के लिए लाया गया था। इतनी बड़ी रकम कहां खपाने की तैयारी थी, इसको लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। आयकर टीम भी पकड़े गए लोगों से पूछताछ में जुटी है।
No comments:
Post a Comment