Tuesday, 16 January 2018

सेना ने पाक के 7 जवान मार गिए, 6 आंतकी भी ढेर

सेना ने पाक के 7 जवान मार गिए, 6 आंतकी भी ढेर

भारतीय सुरक्षा बलों ने लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पर पाकिस्तान के सात रेंजर्स को मार गिराया है। सेना ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में जवाबी फायरिंग की, जिसमें पाकिस्तानी रेंजर्स मारे गए। इससे पहले सुरक्षाबलों ने जम्मू कश्मीर के दुलंजा में सोमवार तड़के घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए 6 आतंकवादियों को मार गिराया। इन सभी आतंकवादियों का संबंध जैश-ए-मोहम्मद से था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह पड़ोसी देश की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया गया और भारी फायरिंग की गई। जिसका भारत के जवानों ने भी उसी अंदाज में जवाब दिया। सेना ने अपने एक बयान में कहा है कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के सात सैनिक मारे गए, जबकि चार अन्य घायल हो गए है। पाकिस्‍तान आर्मी ने अपने चार सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि की है।


No comments:

Post a Comment