Thursday, 18 January 2018

धोती-शर्ट पहन कर कनाडा के पीएम ने मनाया पोंगल

धोती-शर्ट पहन कर कनाडा के पीएम ने मनाया पोंगल


कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने बुधवार को तमिल उत्सव पोंगल मनाया। इस दौरान वह पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए। ट्रूडो ने ट्विटर पर इसका फोटो भी शेयर किया है। कनाडा के तमिल लोगों के साथ पोंगल मनाने पर ट्रूडो ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने फोटो जारी करते हुए लिखा है, 'Iniya Thai Pongal Nalvazhthukkal! (मीठे पोंगल की बधाइयां!)। शाम को स्कारबोरा में तमिल विरसात का महीना और थाई पोंगल मनाना शानरदार क्षण था।' बता दें कि इस दौरान प्रधानमंत्री ट्रूडो के साथ वहां के मेयर जॉन टोरी भी थे। दोनों ने वहां के परंपरागत भोजन पोंगल बनाने में भी मदद की। पोंगल चावल और मूंग के दाल का बनने वाला विशेष भोजन है।


No comments:

Post a Comment