Wednesday, 24 January 2018

दावोस में मोदी: समृद्धि के साथ शांति चाहते हैं तो भारत आएं


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम ने दुनिया को न्यू इंडिया 2022 की तस्वीर दिखाई। इसके साथ ही उन्होंने शांति और सहयोग का भारत का संदेश दिया। अपने भाषण में पीएम ने महात्मा गांधी की बातों, इशोपनिषद और टैगोर की कविता का जिक्र करते हुए दुनिया को यह संदेश दिया कि भारत सबको साथ लेकर, सबके साथ चलना चाहता है और साथ मिलकर ही सभी देश वैश्विक चुनौतियों का सामना कर सकते हैं। उन्होंने दुनिया को भारत में निवेश के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा, 'अच्छे स्वास्थ्य, समृद्धि और शांति के लिए भारत आएं। अनिश्चितता और तीव्र परिवर्तनों के इस दौर में एक भरोसेमंद, टिकाऊ, पारदर्शी और प्रगतिशील भारत एक अच्छी खबर है।'

No comments:

Post a Comment