मेघालय, त्रिपुरा और नगालैंड में 18 फरवरी से चुनाव, 3 को नतीजे

चुनाव आयोग ने गुरुवार को तीन राज्यों के चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। पूर्वोत्तर के राज्य मेघालय, त्रिपुरा और नगालैंड में 18 और 27 फरवरी को चुनाव होंगे। हर विधानसभा में 60 केंद्रों पर वीवीपैट से चुनाव होंगे। यहां उम्मीदवारों के चुनावी खर्च की सीमा 20 लाख रुपये रखी गई है। तीनों राज्यों में गुरुवार से आचार संहिता लागू हो गई। तीनों राज्यों में दो चरणों में चुनाव होंगे। त्रिपुरा में 18 फरवरी को चुनाव होगा। वहीं मेघालय और नागालैंड में 27 फरवरी को वोटिंग होगी। तीनों राज्यों को चुनावी नतीजे तीन मार्च को आएंगे। बता दें कि मेघालय विधानसभा का कार्यकाल छह मार्च को, नगालैंड विधानसभा का 13 मार्च और त्रिपुरा विधानसभा का कार्यकाल 14 मार्च को पूरा हो रहा है। त्रिपुरा में वाम मोर्चा, नगालैंड में नगा पीपुल्स फ्रंट की अगुवाई वाले गठबंधन और मेघालय में कांग्रेस की सरकार है।
No comments:
Post a Comment