Friday, 5 January 2018

500 रुपये में मिल रहा आधार डेटा, UIDAI ने खारिज की रिपोर्ट

500 रुपये में मिल रहा आधार डेटा, UIDAI ने खारिज की रिपोर्ट


आधार की सुरक्षा को लेकर एक बड़ी चूक सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वॉट्सऐप के जरिए सर्विस देने वाले एक ट्रेडर से 100 करोड़ आधार यूजर्स की जानकारी महज 500 रुपये में खरीदी जा सकती है। वहीं दूसरी तरफ UIDAI का दावा है कि आधार नंबर्स और बायोमीट्रिक डेटा सेफ और सिक्यॉर है। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले भी आधार डेटा लीक होने की खबरें आई थीं। एक अंग्रेजी अखबार ने दावा किया है कि उनके रिपोर्टर ने महज 500 रुपए देकर 10 मिनट में 100 करोड़ लोगों की आधार जानकारी हासिल की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि एक एजेंट ने रिपोर्टर से पैसे लेकर एक लॉग इन आईडी और पासवर्ड दिया। इसके जरिए पोर्टल पर जाकर किसी की भी पर्सनल जानकारी देखने की सुविधा मिली। यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने हालांकि इस मीडिया रिपोर्ट को खारिज कर दिया है। यूआईडीएआई ने कहा कि यह एक मिस रिपोर्टिंग का मामला है। यूआईडीएआई ने भरोसा दिलाया कि आधार का बायोमेट्रिक डेटा बेस बिल्कुल सुरक्षित है और सुरक्षित ही रहेगा। बयान में कहा गया है कि बायोमेट्रिक्स के बिना आधार के डेटा का दुरुपयोग नहीं किया जा सकता है।


No comments:

Post a Comment