लखनऊ: हज हाउस की दीवारों का रंग हुआ 'भगवा'

उत्तर प्रदेश में सरकारी इमारतों को भगवा रंग में रंगने का सिलसिला जारी है। सचिवालय को केसरिया रंग में रंगने के बाद लखनऊ स्थित हज हाउस की बाहरी दीवारों को भी अब भगवा रंग में रंग दिया गया है। हज हाउस की बाहरी दीवारों पर लगे हरे और सफ़ेद रंग की जगह अब भगवा रंग चढ़ गया है। सरकार के इस कदम का विपक्षी दलों और मुस्लिम संगठनों ने विरोध किया है। राजनैतिक पार्टियों का आरोप है कि सरकार जानबूझकर एक धर्म विशेष की भावनाओं को उकसा रही है। हालांकि सरकार का बचाव करते हुए हज मंत्री मोहसिन रजा ने कहा, 'ऐसे मामलों को तूल देने की कोई जरूरत नहीं है। केसरिया रंग ऊर्जा का प्रतीक है। अब भवन अच्छा दिख रहा है। विपक्ष के पास कोई बड़ा मुद्दा नहीं है लिहाजा वह ऐसे मुद्दों को उछाल रहा है।'
No comments:
Post a Comment