पाक द्वारा जारी नए विडियो में जाधव ने कहा, भारतीय दूत ने ही मेरी मां को धमकाया

पाकिस्तान ने अपनी जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव का एक नया वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में जाधव ने भारत पर अपनी पत्नी और मां को डराने का आरोप लगाया है। पाकिस्तान द्वारा जारी किए गए वीडियो में जाधव कहते दिख रहे हैं कि वह वहां कुशलमंगल हैं और पाकिस्तान उनका अच्छे से ख्याल रख रहा है। वीडियो में जाधव ने भारतीय राजदूत पर अपने परिवार को धमकाने का आरोप लगाया है। वीडियो में जाधव कह रहे हैं, 'मुझे भारत के लोगों, सरकार और नेवी से एक जरूरी बात कहनी है। मैं भारतीय सेना में कमिशन ऑफिसर हूं और मेरा कमिशन अभी खत्म नहीं हुआ है। मैंने अपनी मां और पत्नी की आंखों में डर देखा। मेरी मां और पत्नी के साथ आए भारतीय राजदूत मीटिंग रूम से बाहर आने के बाद मेरी मां पर चिल्लाते दिखे। मुझसे मिलने के लिए क्या उन्हें धमकाया गया था? इस वीडियो पर विदेश मंत्रालय का कहना है कि यह अपने आप में अजीब है कि जेल में बंद एक कैदी अपनी कुशलता की बात कर रहा है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक ऐसा कहने के लिए पाकिस्तान की तरफ से जाधव पर दबाव डाला गया है।
No comments:
Post a Comment