Wednesday, 31 January 2018

मुस्लिम महिलाओं के फुटबॉल देखने के खिलाफ दारुल उलूम का फतवा

मुस्लिम महिलाओं के फुटबॉल देखने के खिलाफ दारुल उलूम का फतवा


सोमवार को यूपी के सहारनपुर स्थित दारुल उलूम देवबंद के मुफ्ती ने एक फतवा जारी किया है। इस फतवे में कहा गया है कि महिलाओं का फुटबॉल मैच देखना इस्लाम धर्म के खिलाफ है। दरअसल मुफ्ती अतहर कासमी ने कहा कि फुटबॉल शॉट्स पहनकर खेला जाता है, तो ऐसे में पुरुषों को नग्न घुटनों के साथ देखना महिलाओं के लिए मना है। उन्होंने कहा ये इस्लाम धर्म के खिलाफ है। कासमी ने उन पतियों को भी लताड़ लगाई है जो अपनी बीवियों को फुटबॉल देखने की इजाजत देते हैं। नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को कासमी ने कहा कि 'क्या आपको शर्म नहीं आती? क्या आप ऊपरवाले से नहीं डरते हैं? आप अपनी बीवियों को ऐसी चीजें क्यों देखने देते हैं।' बता दें कि इसके उलट इसी महीने मुस्लिम देश सऊदी अरब ने महिलाओं को स्टेडियम में फुटबॉल मैच देखने की इजाजत दे दी है

No comments:

Post a Comment