Saturday, 6 January 2018

जल्द 10 रुपये के नए नोट जारी करेगा आरबीआई

जल्द 10 रुपये के नए नोट जारी करेगा आरबीआई 


10 रुपये के नए नोट की तस्वीर सामने आ गई है। 50 और 200 रुपये के नोट के बाद आरबीआई ने 10 रुपये के नए नोट जारी करने की तैयारी पूरी कर ली है। साल 2005 में हुए बदलाव के बाद यह पहला मौका होगा जब आरबीआई 10 रुपये के नोटों में बदलाव करेगी। एक अरब 10 रुपये की नए नोटों की छपाई भी पूरी कर ली गई है। सरकार के अनुसार कम मूल्य के नोटों के डिजाइन में बदलाव करने से जालसाजी से निजात पाई जा सकती है। पुराने नोट भी फिलहाल मार्केट में चलेंगे, बदलाव के लिए नए नोट को बाजार में लाया गया है। 10 रुपये के इन नए नोटों का रंग चॉकलेटी ब्राउन होगा।

No comments:

Post a Comment