Friday, 5 January 2018

घुसपैठ कर रहे 12 पाकिस्तानी रेंजर्स को बीएसएफ ने मार गिराया

घुसपैठ कर रहे 12 पाकिस्तानी रेंजर्स को बीएसएफ ने मार गिराया


बीएसएफ ने अपने एक जवान के शहीद होने के एक दिन बाद पलटकर कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी सेना की तीन चौकियों को तबाह कर दिया। वहीं जम्मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे 12 पाकिस्तानी रेंजर्स को भी बीएसएफ ने मार गिराया, जबिक एक अन्य घुसपैठिया भी ढेर हो गया। बीएसएफ, जम्मू फ्रंटियर के महानिरीक्षक राम अवतार ने बताया कि जवानों ने गुरुवार सुबह करीब 5:45 बजे अरनिया सेक्टर में निकोवाल सीमा चौकी के पास अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दो-तीन संदिग्ध लोगों को देखा। उनके मुताबिक, बीएसएफ जवानों ने उन्हें ललकारा और गोलीबारी शुरू की जिसमें एक घुसपैठिया मारा गया। मरने वाले की उम्र 30 साल के आसपास बताई जा रही है। राम अवतार ने कहा कि हमारी जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान का बहुत नुकसान हुआ है। 12 के करीब उनके रेंजर मारे गए हैं। उन्होंने बताया कि अन्य घुसपैठिए किसी तरह भाग निकले।


No comments:

Post a Comment