Saturday, 6 January 2018

इस गैंगस्टर ने दी सलमान खान को जान से मारने की धमकी

इस गैंगस्टर ने दी सलमान खान को जान से मारने की धमकी

गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई ने फिल्म अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी है। विश्नोई ने कहा कि वह सलमान को जोधपुर में ही मारेगा। बता दें कि काले हिरण के शिकार मामले में सलमान खान का नाम आने के बाद से ही विश्नोई समाज उनके खिलाफ खड़ा है। विश्नोई समाज वन्य जीवों को अपने बच्चों की तरह प्यार करने के लिए जाना जाता है। लॉरेंस भी विश्नोई समाज का सदस्य है। हत्या, अवैध वसूली, रंगदारी और फायरिंग के कई मामलों के आरोपी लॉरेंस को शुक्रवार को जोधपुर कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान भारी पुलिस सुरक्षा के बीच उसने मीडिया से कहा कि वह सलमान खान को मार देगा।


No comments:

Post a Comment