Wednesday, 31 January 2018

मेडिकल एडमिशन घोटाला: इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज को हटाने की प्रक्रिया शुरू

मेडिकल एडमिशन घोटाला: इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज को हटाने की प्रक्रिया शुरू
मेडिकल एडमिशन घोटाले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस एसएन शुक्ला की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस घोटाले में उनके खिलाफ सबूत मिलने के बाद तीन जजों के इन-हाउस पैनल ने चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा से जस्टिस एसएन शुक्ला को पद से हटाने की सिफारिश की है। पैनल की सिफारिश को स्वीकार करते हुए चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा ने जस्टिस शुक्ला को इस्तीफा देने या स्वेच्छा से रिटायरमेंट लेने का विकल्प दिया था, लेकिन, जस्टिस शुक्ला ने ऐसा करने से इनकार कर दिया था। उनके इस कदम से जस्टिस शुक्ला को पद से हटाने का भी रास्ता साफ हो गया है। चीफ जस्टिस ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को तत्काल प्रभाव से सभी न्यायिक कामों को जस्टिस शुक्ला से लेने के निर्देश दिए हैं। सीबीआई भी जस्टिस शुक्ला के खिलाफ केस दर्ज करेगी। जस्टिस शुक्ला पर आरोप है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट की एक बेंच की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने 2017-18 के शैक्षणिक वर्ष में छात्रों को प्रवेश देने के लिए निजी कॉलेजों को अनुमति दे दी थी।

No comments:

Post a Comment