Thursday, 4 January 2018

विश्वास की उम्मीदों पर फिरा पानी, केजरीवाल ने नहीं दिया राज्यसभा टिकट

विश्वास की उम्मीदों पर फिरा पानी, केजरीवाल ने नहीं दिया राज्यसभा टिकट


दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने संजय सिंह, नारायण दत्त गुप्ता और सुशील गुप्ता को राज्यसभा चुनावों के लिए अपना उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। इससे पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास को राज्यसभा भेजे जाने की चर्चा थी। विश्वास ने इसे लेकर पूरा जोर भी लगाया, लेकिन आखिरी वक्त में उनका पत्ता कट गया। अपनी पार्टी के इस फैसले पर कुमार विश्वास का दर्द और अरविंद केजरीवाल को लेकर उनकी तल्खी भी साफ झलक आई। उन्होंने कहा, 'मुझे सर्जिकल स्ट्राइक, टिकट बंटवारे में गड़बड़ी, जेएनयू सहित कई मुद्दों पर सच बोलने के लिए दंडित किया गया है। मैं इस दंड को स्वीकार करता हूं।' विश्वास ने कहा, 'अरविंद ने मुस्कुराते हुए कहा था कि आपको मारेंगे, लेकिन शहीद नहीं होने देंगे। मैं उनको बधाई देता हूं और अपनी शहादत स्वीकार करता हूं।'


No comments:

Post a Comment