Tuesday, 30 January 2018

सिख विरोधी दंगों में 'राजीव के रोल' का जगदीश टाइटलर ने किया खुलासा

सिख विरोधी दंगों में 'राजीव के रोल' का जगदीश टाइटलर ने किया खुलासा


पूर्व केंद्रीय मंत्री और 1984 के सिख विरोधी दंगों के आरोपी जगदीश टाइटलर ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने पहली बार बताया कि तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने दंगों के वक्त हालात का जायजा लेने के लिए उनके साथ उत्तरी दिल्ली के कई चक्कर लगाए थे। राजीव गांधी की मां और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके सिख सुरक्षाकर्मी द्वारा हत्या किए जाने के बाद दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में सिख विरोधी दंगे भड़क गए थे। न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक टाइटलर ने इन दंगों को लेकर बात करते हुए कहा कि राजीव गांधी ने उनकी कार में इलाकों का मुआयना किया था। वह दिल्ली के पार्टी सांसदों से काफी गुस्सा थे। उन्होंने सभी सांसदों को अपने इलाके में जाकर हालात शांत करने को कहा था। इन दंगों की जांच के लिए गठित नानावटी आयोग ने अपनी रिपोर्ट में पूर्व केंद्रीय मंत्री टाइटलर को मुख्य षड्यंत्रकारियों में से एक बताया था। इन मामले में अभी सीबीआई जांच चल रही है।


No comments:

Post a Comment