Thursday, 4 January 2018

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने कम की मदरसों की छुट्टियां

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने कम की मदरसों की छुट्टियां 


उत्तर प्रदेश के सरकार ने राज्य के मदरसों को लेकर एक नया फरमान जारी किया है। मंगलवार को योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने आदेश दिया है कि दूसरे धर्मों के त्योहारों पर भी मदरसों को बंद रखा जाए। दरअसल योगी सरकार ने राज्य के मदरसों के लिए छुट्टियों का नया कैलेंडर जारी किया। इस कैलेंडर के मुताबिक मदरसों के अधिकार में आने वाली छुट्टियों को कम कर दिया गया है। छुट्टी के इस नए कलेंडर में मदरसे में भी महावीर जयंती, बुद्ध पूर्णिमा, रक्षा बंधन, महानवमी, दिवाली, दशहरा और क्रिसमस को अवकाश घोषित किया गया है। वहीं टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक नए कैलेंडर में जहां 7 नई छुट्टियां जोड़ी गईं है वहीं मदरसों के अधिकार में रहने वाली 10 छुट्टियों को घटाकर 4 कर दिया गया है। इनमें ईद-उल-जुहा और मुहर्रम भी शामिल हैं।

No comments:

Post a Comment